फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास होटल में रात में लगी आग, दमकल विभाग ने बुझाई

Wed, 20 May 2020 11:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
इसी होटल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के एक होटल में रात में अचनाक आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नं-4 छत्ताद्वार के पास काशी रस शाला नाम का होटल है, जो कि इस समय खाली है। इसमें कोई रहता नहीं था। जानकारी के अनुसार एसी के कंप्रेशर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन



खिड़की से धुआं निकलता देख मौके पर ज्ञानवापी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन को घटनास्थल पर आग लगने की सूचना दी गई। रात कराबी दो बजे लगी आग पर एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने काबू पा लिया। फिलहाल इससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें