फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Fri, 04 Dec 2020 10:15 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर देर शाम जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जौनपुर जिले में शुक्रवार देर शाम इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग की लपटें देख आसपास के लोग सहम गए। स्थानीय लोग आनन फानन में दुकान मालिक को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। प्रयासों के बावजूद आग पर जब तक काबू पाया जाता, सारा सामान जल चुका था। घटना मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जंघई रोड स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकान की है। दुकानदार के मुताबिक करीब दो लाख रुपये की क्षति हुई है। 

विज्ञापन


नगर के मुहल्ला नईगंज निवासी जितेंद्र उर्फ विक्की जायसवाल की जंघई रोड पर जायसवाल इलेक्ट्रानिक के नाम से दुकान है। रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। थोड़ी देर बाद दुकान से धुआं निकलने लगा तो पड़ोसियों ने विक्की को जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे और शटर उठाया तो पूरी दुकान के अंदर से लपटें निकल रही थीं। लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दो लाख से अधिक के टीवी, पंखा, डिश टीवी व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान जलकर राख हो गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें