यूपी के वाराणसी में एक अपार्टमेंट में शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना हुई है। आग लगने से बिल्डिंग के 8 फ्लोर के 40 फ्लैट में काला धुंआ भर गया। आसपास के लोगं ने एक दूसरे की मदद कर सबकी जान बचाई। संयोग रहा कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। देखें आगे स्लाइड्स में...
विज्ञापन
2 of 6
fire in varanasi
- फोटो : amar ujala
जिले के लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर में रुद्रा टावर के ए ब्लाक में शुक्रवार दोपहर साढ़ें 12 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना मिलने के एक घंटे बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के प्रति लोगों का आक्रोश भी दिखा। फ्लैट में रहने वाले लोगों का कहना था कि अगर आग रात में लगती तो कई जिंदगियां जा सकती थी।
विज्ञापन
3 of 6
fire in varanasi
- फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार सुंदरपुर स्थित रुद्रा टावर में कुल 4 ब्लॉक हैं इन चारों ब्लॉकों में 148 फ्लैट हैं। ए ब्लॉक में 48 फ्लैट हैं। शॉर्ट सर्किट से फायर अलार्म कंट्रोल पैनल में चिंगारी से आग लगी और 5 मंजिल तक बनाए गए कंट्रोल पैनल में तार जलने लगे। तार के जलने से तेज आवाज होने लगी।
4 of 6
fire in varanasi
- फोटो : amar ujala
तार के जलने से फ्लैट के सभी मंजिलों पर धुआं भर गया। धुआं भरने से लोगों का दम घुटने लगा और एक दूसरे का सहारा लोग इधर-उधर भागने लगे। सड़क पर जा रहे राहगीरों ने जब फ्लैट से धुआं उठते देखा तो उन्होंने गार्ड को सूचना दी और उसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड एक घंटे बाद पहुंची।
विज्ञापन
5 of 6
fire in varanasi
- फोटो : amar ujala
तब तक फ्लैट में लगे आग बुझाने के संयंत्र से लोगों ने आग पर काबू पा लिया। जान माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन धुंए से फ्लैट की दीवारें खराब हो गई हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव स्थानीय पार्षद इंद्र बहादुर पटेल भी पहुंच गए और लोगों की मदद के लिए प्रयास शुरू कर दिया।
इस दौरान लंका पुलिस भी पहुंच गई थी। आग जब बढ़ रही थी और लोग अपनी जान बचा रहे थे, उस समय वहां पहुंचे थानाध्यक्ष लंका भारत भूषण तिवारी ने अपनी जान जोखिम में डाल कर चौथी मंजिल पर फंसी दिव्यांग बच्ची शांभवी(8) को बचाया और गोद में लेकर नीचे आए।