फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रिंटिंग प्रेस के गोदाम में आग लगी, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने काबू पाया

Mon, 12 May 2025 11:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

प्रिंटिंग प्रेस के गोदाम में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
 
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांडेयपुर क्षेत्र की गायत्री नगर कॉलोनी स्थित एक प्रिटिंग प्रेस के गोदाम में सोमवार को आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के लिए नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिविजनल वार्डन संजय कुमार राय के साथ स्वयंसेवक भी जुटे थे।

विज्ञापन


हाालांकि आग पर काबू पाए जाने तक प्रिंटिंग प्रेस का सारा सामान जलकर राख हो गया था। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। कैंट थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में खजुरी निवासी राजीव रस्तोगी का प्रिंटिंग प्रेस और गोदाम है। सुबह लगभग 10 बजे प्रिंटिंग प्रेस के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो गईं और गोदाम में रखे चार गैस सिलिंडर एक-एक कर तेज धमाके के साथ फट गए।

आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने उस पर काबू पाने का प्रयास करते हुए पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। राजीव रस्तोगी ने बताया कि 100 से अधिक लोगों के वैवाहिक समारोह के कार्ड छप कर रखे हुए थे। आग से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना पाकर क्षेत्रीय पार्षद अशोक मौर्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस संचालक को ढाढ़स बंधाया। उधर, इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हमारे चार वाहनों ने आग पर दो घंटे में काबू पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें