फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में आग लगी, सारा सामान जल कर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतगंज थाना क्षेत्र की घटना, दमकल की दो गाड़ियों ने आधा घंटे में आग पर काबू पाया
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। रामकटोरा में चार मंजिला इमारत के प्रथम तल पर कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। हादसे में एक सिक्योरिटी गार्ड घायल हुआ है। दमकल की दो गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट और फिर धमाका बताया गया है।
विज्ञापन

चेतगंज थाना क्षेत्र के रामकटोरा में शाखा में सुबह कर्मचारियों ने कामकाज शुरू किया था। जाड़े के मौसम के लंबे समय बाद किसी कर्मचारी ने एसी ऑन किया। एसी ऑन होते ही सीढ़ी की ओर उसकी आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट हुआ। फिर तेज धमाके के साथ आग लग गई। आनन-फानन कर्मचारी बाहर भागे। इमारत के अन्य तल पर भी बैंक से संबंधित लोग अनहोनी की आशंका में बाहर निकल गए। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि इमारत के प्रथम तल के शीशे चटक कर नीचे गिरने लगे। शीशे के टुकड़ों की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड रामनगीना राजभर के दाएं हाथ में गंभीर चोट लगी। उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। बैंक से सटी एक अन्य बिल्डिंग की खिड़की के शीशे भी चटक गए। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बैंक के सारे कागजात, फर्नीचर, लैपटॉप, बिजली के उपकरण सहित अन्य सामान जल कर राख हो गए थे। एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग लगने की वजह एसी की आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट बताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें