गांधी आश्रम में आग लगने की सूचना मिलते ही माैके पर दमकल विभाग के लोग भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के कैथी स्थित क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में शनिवार की रात करीब आठ बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग के चलते डेढ़ लाख रुपये नकद व ढाई लाख के खादी सामान जल कर खाक हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खादी आश्रम के कार्यकर्ता रामभवन यादव परिवार के साथ इसी भवन में रहते भी हैं। उनके लड़की की शादी अप्रैल में थी। शादी का सामान, कपड़े वगैरह भी खरीदारी कर यही रखे थे।
आग की लपट जब तेज हुई तो आसपास के लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली कटवाकर सबमसिर्बल पंप से आग बुझाया। तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। खादी आश्रम के कार्यकर्ता के मुताबिक, साढ़े चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।