फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Varanasi: सदर मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सात दुकानें और 11 दोपहिया जले; सिलिंडर भी ब्लास्ट

Mon, 06 Oct 2025 09:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: वाराणसी के कैंटोमेंट क्षेत्र में चिकन शॉप में अचानक आग लगी। जिससे कई दुकानें जल गईं। इस दौरान एक- एक कर कई सिलिंडर फटे, जिससे मौके पर अफरा- तफरी मच गई। 
विज्ञापन
चिकन शॉप में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छावनी क्षेत्र में कैंट थाने के पास सदर बाजार में सोमवार भोर में शॉर्ट सर्किट से फास्ट फूड, चिकन समेत छह दुकानों में आग लग गई। इस बीच बाइक सर्विस की दुकान में खड़े 11 दोपहिया वाहन भी जल गए। सदर बाजार की दुकानों में आग से बचाव के इंतजाम नहीं थे। बिजली के बोर्ड में एमसीवी तक नहीं थे। दुकानों में रखे छह व्यावसायिक सिलिंडर भी ब्लास्ट हो गए। कैंट पुलिस और फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन




सदर बाजार के मीट मार्केट में रसीद अहमद की दो दुकानें, इरशाद कुरैशी, रमाकांत उपाध्याय, अविनाश और पवन अग्रहरि की एक-एक दुकान है। सुबह 6 बजे सदर मार्केट में धुआं उठने लगा। सुबह टहलने निकलने लोग कुछ समझ पाते तब तक दुकानें जलने लगी। अचानक गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन

50 मीटर की दूरी पर कैंट थाने के मुंशी विनय यादव ने आग लगने की सूचना तुरंत कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा और फायर ब्रिगेड को दी। कैंट इंस्पेक्टर ने भीड़ को मौके से हटाया और राहत बचाव कार्य में जुट गए। मार्केट के पीछे सटी पीछे बाइक मिस्त्री तहब्बर की दुकान में सर्विसिंग के लिए खड़े 11 दोपहिया जल गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। 

इसे भी पढ़ें; Kashi Vidyapith: रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा काशी विद्यापीठ का दीक्षांत, मेधावियों को राज्यपाल देंगी पदक

सदर मार्केट में छावनी परिषद की ओर से दुकानें आवंटित की गई हैं। मार्केट के ठीक पीछे 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर भी है। आग की सूचना मिलते ही गोरखा के जवान भी पहुंच गए थे। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। दुकानों में आग से बचाव के इंतजाम नहीं थे। शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें