फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Fire: रूई से सजाया गया था आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर, तभी अचानक लगी आग; नौ श्रद्धालु झुलसे

Sat, 09 Aug 2025 10:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

रात 8 बजे सप्तऋषि आरती के दौरान मंदिर परिसर में सजाए गए रूई में आग लग गई। आग ने चंद सेकेंड में ही विकराल रूप ले लिया। आरती के दौरान मंदिर में पुजारी के साथ 30 से अधिक दर्शन आरती मौजूद थे। आग लगने के कारण मंदिर से जैसे तैसे लोग बाहर भेज इस दौरान कई लोग झुलस भी गए।
विज्ञापन
Varanasi Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चौक थाना क्षेत्र के संकठा माता मंदिर के पास आत्म विश्वेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार की रात आठ बजे रूई से शृंगार और पूजन के दौरान आग लग गई। आग से नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग दीपदान की लपटों से लगी थी। झुलसे हुए लोगों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन सही इलाज नहीं मिल सका। डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर सभी घायलों को महमूरगंज के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां प्लास्टिक सर्जरी की विशेष व्यवस्था है। जरूरत पड़ी तो घायलों की सर्जरी कराई जाएगी।

विज्ञापन


ये हुआ हादसे के शिकार
आग से झुलसने वालों में सिद्देश्वरगली निवासी बैकुंठ नाथ मिश्रा (21), प्रिंस पांडेय (17), सानिध्य मिश्रा (9), शिवांग मिश्रा (28), कृष्णा, सत्यम पांडेय को देवनारायण पांडेय (13), ऋषि कुमार मिश्रा (38) और बीरेश मिश्रा का इलाज महमूरगंज स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना पाकर यूपी सरकार के राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, जिलाधिकारी और डीसीपी काशी, डीसीपी क्राइम अस्पताल पहुंच गए। इन सबने घायलों का हाल जाना और उचित इलाज के निर्देश दिए। आधे घंटे की आग ने मंदिर परिसर को काला कर दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में बुलडोजर एक्शन: पुलिस लाइन से कचहरी के बीच कई निर्माण ध्वस्त, भारी संख्या में पुलिस फोर्स सक्रिय

मंदिर के पुजारी रविनाथ मिश्रा ने पुलिस को बताया कि हर साल की तरह इस बार भी सावन माह की पूर्णिमा पर आत्म विश्वेश्वर महादेव मंदिर में शृंगार और विशेष पूजा आरती होती है। इस साल मंदिर परिसर को रूई से सजाया गया था। गर्भ गृह में सप्तऋषि आरती के दौरान रात 8 बजे दीपदान बाहर निकाला जा रहा था। मंदिर का गेट छोटा है। दीपदान की लपटों से रूई में आग लग और मंदिर परिसर में फैल गई। 

अंदर और बाहर रूई से भव्य सजावट हुई थी। इस कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। इस बीच आग की चपेट में आकर सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुजारी के मुताबिक, जिस वक्त आग लगी थी उस समय मंदिर परिसर में 30 से ज्यादा दर्शनार्थी मौजूद थे।

मंदिर से आग की लपट देख और श्रद्धालुओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा ले गए। सूचना पाकर चौक थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की बाइक दमकल मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने पानी फेंक कर आग पर काबू पा लिया था। आग से मंदिर सामान जल गया।

तीन मरीज 25 फीसदी तक झुलसे, इनमें विंध्याचल मंदिर के पुजारी भी शामिल

महमूरगंज स्थित जीएस मेमोरियल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुबोध ने बताया कि छह लोग भर्ती हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। सानिध्य, प्रिंस और शिवांग मिश्रा 25 फीसदी, सत्यम पांडेय 20 फीसदी और कृष्णा 12 फीसदी और बैकुंठ 10 फीसदी तक झुलसे हैं। प्रिंस पांडेय मिर्जापुर स्थित विंध्याचल मंदिर के पुजारी हैं।

आग से झुलसे सात मरीज भर्ती कराए गए थे। प्राथमिक उपचार किया गया। बेहतर उपचार के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर और निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। -डॉ. मृदुला मलिक, एसआईसी, मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा

विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में नहीं हैं प्लास्टिक सर्जन

जिले के सरकारी अस्पतालों में प्लास्टिक सर्जन पिछले 10 साल से नहीं हैं। इस वजह से आग लगने या अन्य कारणों से झुलसने वाले मरीजों का मुकम्मल इलाज नहीं हो पाता है। जब भी इस तरह की घटना होती है तो निजी अस्पतालों के भरोसे ही मरीज का इलाज कराया जाता है। शनिवार को हुई घटना में यही हुआ। मंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद प्लास्टिक सर्जन ना होने के कारण मरीजों को महमूरगंज स्थित निजी अस्पताल में ही भेज कर इलाज करवाना पड़ा।

मंडलीय अस्पताल में 20 बेड का वार्ड है लेकिन कोई प्लास्टिक सर्जन नहीं है। डॉक्टर एके प्रधान के सेवानिवृत्त होने के बाद अब तक किसी की तैनाती नहीं हो पाई। बीएचयू अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भी केवल 9 बेड का वार्ड है। यहां भी बनारस के अलावा पूर्वांचल के अन्य जिलों के मरीजों को भी रेफर किया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें