फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू के गोदाम में लगी आग, मची अफरातफरी; दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Sat, 11 Apr 2026 11:41 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में आईएमएस बीएचयू के गोदाम में आग लग गई। धुआं देख मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
बीएचयू के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के केएन उडुप्पा सभागार के पास बने गोदाम में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा सामान जल गया। गोदाम के पास ही जनरेटर रूम भी है, उससे कुछ ही दूरी पर कई लैब हैं, जहां शोध कार्य चल रहे थे। इसका जानकारी तब हुई जब गोदाम से धुआं उठ रहा था। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जिस गोदाम में आग लगी वहां कई फर्नीचर के सामान रखे थे। साथ ही पास में कुछ सिलिंडर भी थे। अगर समय रहते लोगों की नजर नहीं पड़ती तो बहुत बड़ी घटना हो जाती। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। हालांकि अभी शुरुआती दौर में घटना में शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है, लेकिन अभी विश्वविद्यालय प्रशासन सही कारण का पता लगाने मे जुटा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें