फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: प्राथमिक विद्यालय बंद होने की अफवाह फैलाने पर एक्स यूजर पर प्राथमिकी दर्ज, पढ़ें- पूरा मामला

Tue, 25 Aug 2026 03:58 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में प्राथमिक विद्यालय बंद होने की अफवाह फैलाने पर एक्स यूजर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो में दावा किया गया था कि शासन-प्रशासन की ओर से तुगलकी फरमान जारी कर विद्यालय बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में आदमपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोनिया पंचायत को लेकर भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वाले एक्स यूजर मुकेश सिंह के खिलाफ सोमवार को प्रधानाध्यापक कमलेश दत्त पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज कराई। वीडियो में दावा किया गया था कि शासन-प्रशासन की ओर से तुगलकी फरमान जारी कर विद्यालय बंद कर दिया गया है। प्रधानाध्यापक ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया है। 

विज्ञापन


प्रधानाध्यापक ने पुलिस को बताया कि @Mukesh Singh नामक एक्स हैंडल यूजर और उनके अज्ञात सहयोगियों ने वीडियो पोस्ट किया था। प्रधानाध्यापक ने स्पष्ट किया कि 3 जुलाई 2023 को पुराने विद्यालय भवन की छत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया था। बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रख19 जुलाई 2023 को खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर विद्यालय को पास ही प्राथमिक विद्यालय कोनिया सट्टी के भवन में अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया था। 

वर्तमान में इस विद्यालय में 52 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जिन्हें एक प्रधानाध्यापक, दो सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र पढ़ा रहे हैं। विद्यालय की मूल भूमि और भवन का मामला चतुर्थ सिविल जज (जूनियर डिवीजन), वाराणसी के न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में स्थगन आदेश प्रभावी है। 
विज्ञापन


इस कानूनी प्रक्रिया के चलते मूल स्थान पर नया भवन निर्माण फिलहाल स्थगित है। आरोप लगाया कि मुकेश सिंह और उनके सहयोगियों ने वास्तविक स्थिति जानने के बाद भी वीडियो प्रसारित किया। थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मुकेश सिंह के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें