फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस का एक्शन: वीडीए के जेई समेत सात पर रंगदारी और मारपीट में एफआईआर, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Sat, 19 Sep 2026 01:57 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर वीडीए के जेई समेत सात पर रंगदारी और मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि मकान के संबंध में नोटिस जारी हुआ था। उसी का काम कराने के एवज में साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी विकास प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर समेत सात लोगों के खिलाफ रंगदारी, मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़ और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में शिवपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी) की अदालत के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी में जेई जयप्रकाश गुप्ता, कर्मचारी सुशील उपाध्याय, अनिरुद्ध पांडेय और सूरज यादव समेत तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन


शिवपुर निवासी सुजीत कुमार सोनकर ने आरोप लगाया कि उनके मकान के संबंध में वीडीए ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद वह नक्शा पास कराने के लिए वीडीए कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि वहां सुशील और जेई जयप्रकाश गुप्ता ने काम कराने के एवज में साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। 30 हजार रुपये एडवांस लिए गए। 

इसे भी पढ़ें; सऊदी अरब में आजमगढ़ के शख्स की मौत: एक हफ्ते बाद ताबूत में लौटा शव, कमरे में सोते समय हुई थी मौत
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, बाद में वीडीए की ओर से 8,13,433 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया, जिसमें उन्होंने 50 हजार रुपये जमा किए। आरोप है कि शेष शुल्क को लेकर विवाद होने पर आरोपियों ने मकान सील करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये अतिरिक्त देने का दबाव बनाया। 
विज्ञापन


सुजीत का आरोप है कि 17 मार्च 2026 की शाम आरोपी जबरन उनके घर में घुस आए। उनके साथ मारपीट की गई। जेब से आठ हजार रुपये निकालने, घर का सामान तोड़ने और जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने की बात भी कही है। पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत की शरण ली। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें