इस प्रकार की रिपोर्टिंग भविष्य में हुई तो जेल जाने के लिए तैयार रहे। साथ ही जो भी सड़कें खोदी गई हैं, तत्काल उसे सही कराने की जिम्मेदारी दी। जिलाधिकारी ने गांव के प्रधान से साफ सफाई और स्वच्छ रखने को कहा।
आरआरसी निर्माण में लापरवाही पर सीडीओ खफा
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बृहस्पतिवार को सेवापुरी विकास खंड के भिटकुरी और हाथी ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने आरआरसी के निर्माण में कमी मिलने पर डीपीआरओ से सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि व कंसल्टेंट इंजीनियर को हटाने को कहा। हाथी ग्राम पंचायत में आरआरसी के निर्माण में गड़बड़ी मिली, जिस पर उन्होंने डीपीआरओ से सचिव और इंजीनियर पर कार्रवाई करने को कहा।
स्वच्छ पेयजल सर्वेक्षण के लिए आई केंद्रीय टीम ने बृहस्पतिवार को दीनापुर और गोइठहां एसटीपी का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां के अधिकारियों से पूछा कि कितना सीवर शोधित करते हैं। शोधित होने के बाद सीवर कहां डाला जाता है। इसके अलावा सुंदरपुर, नरिया, सराय सुरजन, पुलकोहना, राजघाट की जनता से शुद्ध पेजयल आपूर्ति के बारे में बातचीत की। जलकल के महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्रालय की आठ सदस्यीय टीम आई है, जो पेयजल सर्वेक्षण का काम कर रही है।