वाराणसी। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हनुमान चालीसा फेम नाजनीन अंसारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि इंद्रेश कुमार ने 10 लाख हिंदू लड़कियों की शादी मुस्लिम घरों में कराई है... पर आपत्ति जताई और उनके खिलाफ लालपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
नाजनीन अंसारी ने कहा कि स्वामी अपने बयान से अपनी राजनीति चमका रहे हैं और जो आरोप लगा रहे हैं, उसका ठोस सबूत भी प्रस्तुत करें। नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में स्वामी के झूठे, भ्रामक, उत्तेजक एवं सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने वाले बयानों के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। संवाद