लखनऊ में बीएड की तैयारी कर रही छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला वाराणसी एसएसपी के पास पहुंचा। एसएसपी के निर्देश पर गुरुवार को कैंट थाने में एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र की छात्रा के अनुसार वह लखनऊ में किराये पर कमरा लेकर बीएड की तैयारी कर रही थी। उसी मकान के दूसरे तल पर अतुल सिंह रहता था। आरोप है कि अतुल के द्वारा आए दिन किसी बहाने से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की जाती थी।
इसमें असफल होने पर साजिश के तहत उसने जन्मदिन का हवाला दिया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसे पिला दिया। बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।
इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से वह अतुल के चंगुल से छूट कर घर चली आई तो अतुल ने उसे अपने साथ जबरन ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।