फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cough Syrup Case: मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के खिलाफ एफआईआर, भगोड़ा घोषित; रेड कॉर्नर नोटिस जारी

Wed, 01 Apr 2026 12:37 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कफ सिरप मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके ठिकानों पर कुर्की की नोटिस चस्पा की कार्रवाई की गई थी। अब आरोपी को भगोड़ा घोषित किया गया है।
विज्ञापन
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कफ सिरप मामले में कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर रोहनिया थाने में शुभम जायसवाल के खिलाफ मंगलवार की रात प्राथमिकी दर्ज की गई। शुभम को कोर्ट ने 31 मार्च तक हाजिर होने का आदेश दिया था। उसके ठिकानों पर कुर्की की नोटिस चस्पा की कार्रवाई की गई थी। लेकिन शुभम कोर्ट में पेश नहीं हुआ। अब आरोपी को भगोड़ा घोषित किया गया है।
विज्ञापन


उधर, हवाला कारोबारी वैभव जायसवाल को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शुभम के करीबी वैभव जायसवाल ने हवाला के जरिये बड़ी रकम खपाई है। 

कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के मास्टरमाइंड कायस्थ टोला निवासी शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए कमिश्नरेट पुलिस जुटी हुई है। शुभम के दुबई में छिपे होने पर कमिश्नरेट पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: व्यवसाय के नाम पर युवती से आठ लाख की धोखाधड़ी, चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


शुभम ने सिंडिकेट के तहत शराब में निवेश किया। शराब की छह दुकानें वाराणसी में शुभम के करीबियों के नाम से संचालित हैं। वैभव ने पुलिस की पूछताछ में कई राज उगले हैं। हवाला के धंधे से जुड़े वैभव के घर से पुलिस को 22 लाख रुपये करेंसी भी बरामद होने की सूचना है। जंगमबाड़ी में हाल ही में उसका आलीशान होटल तैयार हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें