फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जमीन दिलाने के नाम पर 28.81 लाख रुपये की ठगी, प्रॉपर्टी कारोबारी मां-बेटे के खिलाफ एफआईआर

Sat, 25 Jul 2026 12:34 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर 28.81 लाख रुपये की ठगी के मामले में प्रॉपर्टी कारोबारी मां-बेटे पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्रॉपर्टी कारोबारी गौरव गुप्ता पर एक के बाद एक धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो रहे हैं। पूर्व में 12 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट के लोहता थाना क्षेत्र के मल्होत्रा नगर कॉलोनी, चुरामनपुर निवासी शशिकांत राय ने जमीन दिलाने के नाम पर 28.81 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए रियल एस्टेट कारोबारी गौरव गुप्ता और मां कस्तूरी देवी के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। कारोबारी पर पूर्व में 10 से ज्यादा पुलिसकर्मियों से ठगी के आरोप के मामले लालपुर, कैंट और कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
शशिकांत राय के मुताबिक, वह वाराणसी में मकान बनाने के लिए जमीन की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनके मित्र मुन्नीलाल यादव ने उनकी मुलाकात गौरव गुप्ता से कराई। आरोप है कि गौरव ने खुद को बड़ा रियल एस्टेट कारोबारी बताते हुए पहड़िया के अमनपुरी कॉलोनी में एक जमीन दिखाई। उसने जमीन को अपनी मां कस्तूरी देवी के नाम बताते हुए उसे विवाद मुक्त बताया।

शशिकांत का आरोप है कि उन्होंने जमीन के कागजात और खतौनी की जांच कराने की बात कही, लेकिन गौरव ने जांच की जरूरत नहीं होने का भरोसा दिलाते हुए एडवांस देने का दबाव बनाया। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में चेक से 28 लाख 81 हजार 900 रुपये दे दिए गए। रकम लेने के बाद जल्द बैनामा कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में आरोपी टालमटोल करने लगा और संपर्क भी बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Jaunpur Crime: शिकायत हुई, जांच हुई और बिछा जाल... 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ चकबंदी कानूनगो गिरफ्तार
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, 15 मार्च 2026 को अदालत परिसर में गौरव से मुलाकात हुई। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने कथित तौर पर गालीगलौज कर धमकी दी। इसके बाद उन्हें ठगी का संदेह हुआ। पीड़ित ने मां-बेटे पर मिलीभगत कर रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और रुपये वापस दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें