फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली विधायक विजय मिश्र की बेटी समेत सात पर मुकदमा, पत्नी और बेटा फरार

Sat, 19 Sep 2020 10:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र और बेटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र के कुनबे की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। शुक्रवार को पुलिस ने उनकी बेटी सीमा मिश्रा, पौत्र विकास मिश्र, गिरधारी पाठक और चार अज्ञात के खिलाफ धमकी, बलवा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

धनापुर निवासी विधायक के रिश्तेदार सूर्य कमल तिवारी पुत्र कृष्ण मोहन तिवारी ने शुक्रवार को गोपीगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की बेटी, पौत्र समेत अन्य लोग लगातार फोन कर धमका रहे हैं।


उनके घर में घुसकर गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। गौरतलब है कि महीने भर पहले विधायक विजय मिश्र के खिलाफ उनके रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी की तहरीर पर विधायक उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्र और बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें ज्ञानपुर विधायक चित्रकूट जेल में बंद हैं, जबकि उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्र और बेटे विष्णु मिश्रा फरार चल रहे हैं। दोनों के खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी हो चुका है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि शिकायत पर विधायक की बेटी समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें