फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के डॉक्टर पर FIR: मारपीट कर बंधक बनाने का मामला, 1365 रुपये छीने थे; जानें पूरा मामला

Fri, 10 Oct 2025 05:49 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इस मामले में बुलाने के बावजूद सुंदरपुर पुलिस चौकी की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद इंजीनियर पिता ने अदालत से गुहार लगाई। आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर चितईपुर थाने में बंधक बनाकर मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। कोल्हूआ विनायक भेलूपुर निवासी इंजीनियर अमित कुमार सिंह ने बताया कि बीएचयू के चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार और उनके मैनेजर सहित तीन से चार व्यक्तियों ने नाबालिग बेटे व दोस्त को बंधक बनाकर पिटाई की। 1356 रुपये छीन लिए।

विज्ञापन


16 जुलाई को उनका बेटा और उसका साथी स्कूल से लौट रहे थे। रास्ते में बारिश का पानी भरा था, चिकित्सक गाड़ी तेज चला रहे थे, जिससे बच्चों पर गंदा पानी पड़ने से उनकी किताब काफी खराब हो गईं। दोनों बच्चों ने चिकित्सक की गाड़ी रोक कर आराम से चलने को कहा। 

खफा चिकित्सक डॉ. संजय बच्चों को सुंदरपुर के रुद्र टावर में ले गए। टावर में ले जाकर चिकित्सक, मैनेजर सहित तीन-चार अज्ञात ने पिटाई की। बच्चों से जबरदस्ती मोबाइल से फोन कर घर से पैसे मंगवाने का दबाव बनाने लगे। मौका पाकर इंजीनियर के बेटे ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने बच्चों को मुक्त कराया था। सुंदरपुर पुलिस चौकी और थाने पर सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें