काशीराम आवास, शिवपुर में फॉल्ट ठीक करने गए संविदा लाइनमैन रामजी सोनकर (55) की मौत 13 मई 2026 को हुई थी। शुक्रवार को बिजली निगम ने रामजी के परिजनों को 30 लाख रुपये की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा राशि प्रदान की। मुख्य अभियंता ने परिवार को चेक अपने हाथों से दिया।
मुख्य अभियंता ई. अनिल वर्मा ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की ओर से परिजनों को 30 लाख रुपये की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा राशि दी गई। रामजी की मकबूल आलम रोड खजुरी का निवासी था और अधिशासी अभियंता पंचम कार्यालय के अधीन उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन था। काशीराम आवास शिवपुर में बीते 13 मई की दोपहर को फॉल्ट बनाते करंट लगने से झुलस गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारी, कर्मचारी उसे पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक रामजी के 5 बच्चे हैं।