बताया कि देश में 20 भाषाओं में 900 टेली काउंसलर प्रतिदिन तीन हजार छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ की वजह से लोगों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है। प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए लेकिन इसका तनाव कभी नहीं लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों की राय और उम्मीदों की वजह से भटक जाते हैं। लोग खुद क्या करना चाहते हैं इसे भूल कर लोगों की सोच पर आगे बढ़ने लगते हैं, यही तनाव का बड़ा कारण है।
वित्तमंत्री ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है। आज पूरी दुनिया योग की ओर आगे बढ़ रही है। आयुर्वेद और योग से मानसिक तनाव दूर किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए दोनों जरूरी है।