आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' रिलीज होनेसे पहले विवादों में घिर गई है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक व अभिनेता आमिर खान के खिलाफ परिवाद दर्ज हुआ है। यूपी के जौनपुर एसएजीएम पंचम कोर्ट फिल्म में जाति विशेष को अपमानित करने एवं भावनाओं को ठेस पहुंचाने का परिवाद दर्ज हुआ है।
परिवाद दायर कराने वाले अधिवक्ता हंसराज चौधरी को कोर्ट ने गवाही के लिए 12 नवंबर को तलब किया है। फिल्म का टाइटल बदलने एवं मल्लाह के पहले फिरंगी शब्द हटाने के लिए निषाद समाज के लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया था। बता दें कि इस फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ 10 दिनों का समय रह गया है। मगर, इससे पहले यह फिल्म विवादों में आ गया है।
अधिवक्ता हंसराज ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा, निर्देशक विजय कृष्णा, अभिनेता आमिर खान के खिलाफ परिवाद के लिए अर्जी दी कि फिल्म अंग्रेजी उपन्यास पर आधारित है। इसके अनुसार आजादी के पूर्व आजादी के दीवानों को आतंकवादी, ठग आदि कहते थे।