फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘सुपर 30’ में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन संग दिखेगा बनारस का जलवा

Sat, 03 Feb 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन पहुंचे काशी, चार दिन तक चलेगी शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिल्म ‘सुपर 30’ में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के साथ नजर आएगा बनारस का जलवा। फिल्म की मुख्य भूमिका निभा रहे बॉलीवुड के ‘सुपरमैन’ ऋतिक रोशन शूटिंग के लिए गुरुवार की शाम वाराणसी पहुंचे। यहां चार दिनों तक फिल्म की शूटिंग चलेगी।
विज्ञापन


‘सुपर 30’ बिहार के चर्चित गणितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक पर आधारित है। ऋतिक के बाबतपुर एयरपोर्ट से होटल पहुंचने के दौरान प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार नजर आए। 

टोपी, काला चश्मा लगाए सफेद टीशर्ट और काली पैंट पहने ऋतिक बाबतपुर एयरपोर्ट से जब होटल रवाना हुए तो अचानक उन्हें देख वहां मौजूद तमाम प्रशंसक आश्चर्य से भर गए।
विज्ञापन


एयरपोर्ट लॉबी से लेकर पार्किंग एरिया तक अपने फेवरेट सुपरस्टार को देखने के लिए हर कोई बेताब दिखा। ऋतिक रोशन के साथ अभिनेता सुनील शेट्टी भी आए। हालांकि सुनील शेट्टी एयरपोर्ट से जौनपुर चले गए जबकि ऋतिक शहर स्थित होटल चले आए। 

बाबतपुर एयरपोर्ट बॉलीवुड स्टार - फोटो : अमर उजाला

विकास बहल के निर्देशन में बनने जा रही  ‘सुपर 30’  की शूटिंग बनारस, रामनगर और अहरौरा सहित कई जगहों पर होनी है। फिल्म में छोटे पर्दे के सीरियल कुमकुम भाग्य की बुलबुल यानि मृणाल ठाकुर बतौर अभिनेत्री नजर आएंगी।

रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स के सहयोग से बनने जा रही यह फिल्म अगले वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को रिलीज होगी। आनंद कुमार अपने  ‘सुपर 30’  कोचिंग के लिए जाने जाते हैं, जिसके तहत आईआईटी प्रवेश परीक्षा पास करने की चाहत रखने वाले गरीब छात्रों की मदद की जाती है।
 
विज्ञापन

ध्यान और योग की छाया में बिताएंगे सात दिन

ऋतिक रोशन - फोटो : Self
सुपर 30 की शूटिंग के लिए काशी पहुंचे ऋतिक  रोशन एक सप्ताह तक काशी में ध्यान और योग की छाया में बिताएंगे। रामनगर में गंगा किनारे एक आलीशान होटल में रहकर वह अपना समय बिताएंगे।

सूत्रों का कहना है कि ऋतिक  बनारस में रहकर अगले एक सप्ताह में खुद को उस रोल के अनुसार ढालने के लिए कमरे में बंद रखेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात सिर्फ उन्हीं लोगों से होगी जिनकी उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है।

मसलन एक योगाचार्य, फिल्म के निर्देशक और कुछ अन्य क्रू मेंबर्स के अलावा किसी को भी उनसे से मिलने की इजाजत नहीं होगी। एक सप्ताह तक इस प्रकार समय बिताने के बाद रित्विक रोशन शूटिंग में शामिल होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें