फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के आकर्षण को दर्शाएगी फिल्म ‘मुक्ति भवन’

Wed, 29 Mar 2017 11:56 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान आदिल हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सात अप्रैल को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘मुक्ति भवन’ की कहानी काशी, यहां की परंपराओं, प्राचीनता के ईर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। पिता की मोक्ष पाने की इच्छा पूरी करने के लिए बेटे का उन्हें लेकर काशी आना और उसके बाद के घटनाक्रम को रोचक अंदाज में बताया गया है।
विज्ञापन


फिल्म काशी के आकर्षण को दर्शाएगी तो गुदगुदाएगी भी। ये बातें कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान निर्देशक शुभाशीष भुटियानी ने बुधवार को कही। उनके साथ नामचीन कलाकार आदिल हुसैन और फिल्म प्रोड्यूसर संजय भूटियानी भी मौजूद रहे।

देवाशीष ने बताया कि वह बनारस घूमने आए थे, उसी दौरान उन्हें फिल्म का कांसेप्ट सूझा। गायघाट के पास एक भवन में इनडोर शूटिंग हुई। गंगा आरती, मणिकर्णिका घाट, मुक्ति भवन, आसपास के गांवों, इलाहाबाद आदि क्षेत्रों में शूटिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान फिल्म का प्रोमो भी दिखाया गया। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर नाम होटल साल्वेशन रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें