फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल गांधी से जुड़ी पत्रावली तलब, 15 अप्रैल को होगी सुनवाई; सिख समाज पर दिए गए बयान से जुड़ा है मामला

Tue, 17 Mar 2026 01:12 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अमेरिका की यात्रा के दौरान सिख समाज पर दिए गए बयान से जुड़े मामले में अदालत ने संबंधित अवर न्यायालय से पत्रावली तलब की है। मामले में अब 15 अप्रैल को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल निगरानी (रिवीजन) अर्जी पर सुनवाई हुई। अमेरिका की यात्रा के दौरान सिख समाज पर दिए गए बयान से जुड़े मामले में अदालत ने संबंधित अवर न्यायालय से पत्रावली तलब की है। सुनवाई की तिथि 15 अप्रैल तय कर दी। 

विज्ञापन


मामले में वादी तिलमापुर, सारनाथ निवासी नागेश्वर मिश्र ने अर्जी दाखिल की है। उनका आरोप है कि राहुल गांधी ने अमेरिका में बयान दिया था और कहा था कि भारत में सिखों के लिए माहौल अच्छा नहीं है। क्या एक सिख को पगड़ी बांधने, कड़ा पहनने और गुरुद्वारा जाने की अनुमति मिलेगी। 

वादी ने इसे देश में गृह युद्ध भड़काने की साजिश करार दिया और कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई का आदेश दिया जाए। 17 अक्तूबर को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी-एमएलए) की अदालत ने अर्जी खारिज कर दी थी जिसके खिलाफ निगरानी याचिका दाखिल की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें