फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईएडी सेंटर में फाइलेरिया के मरीजों का होगा मुफ्त इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइलेरिया के गंभीर मरीज अब इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड डर्मेटलॉजी (आईएडी) सेंटर में मुफ्त उपचार करा सकेंगे। मरीजों को एलोपैथ उपचार थेरेपी दी जाएगी। चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के आईएडी सेंटर के निदेशक डॉ.एसआर नरहरी ने निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी। कहा कि यह लखनऊ के बाद प्रदेश का दूसरा केंद्र होगा जहां यह सुविधा है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर में कॉलेज पहुंचे निदेशक ने प्राचार्य से केंद्र के संचालन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी शरत चंद्र पांडेय और फाइलेरिया नियंत्रण इकाई के प्रभारी एवं बायोलॉजिस्ट डॉ. अमित कुमार सिंह के साथ बैठक की। इसमें अधिक से अधिक लोगों को आईएडी सेंटर के बारे में जानकारी देने की बात कही। बताया कि केंद्र में बनारस व आसपास के जिलों से आए रोगियों का इलाज होगा। यहां मसाज, योग, आयुर्वेद थेरेपी, एलोपैथ आदि से उपचार किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जिले में 997 फाइलेरिया के मरीज हैं। इनमें चार सौ से ज्यादा गंभीर हैं।


14 दिन तक होता है उपचार
निदेशक ने बताया कि विभिन्न आयुर्वेदिक थेरेपी, एलोपैथ, योग की एकीकृत पद्धति व आहार परामर्श से भर्ती रोगियों का 14 दिन तक उपचार किया जाता है। साथ ही भर्ती मरीजों के ठहरने और खाने की व्यवस्था भी की जाती है। 14 दिन का उपचार पूरा होने के बाद रोगी का तीन माह तक फॉलोअप किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें