फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा नहीं करने पर छात्र को परीक्षा देने से रोका,डीएम से शिकायत

Thu, 23 Mar 2017 08:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्जापुर के एक पब्लिक स्कूल में फीस जमा न करने पर प्रबंधन ने छात्र शुभम सेठ को हाईस्कूल की  परीक्षा देने से रोक दिया। परेशान अभिभावक ने डीएम, डीआईओएस, जेडी आदि को पत्रक भेजकर कार्रवाई की मांग की। इसके विपरीत विद्यालय प्रबंधन ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि शुभम खुद ही परीक्षा देने नहीं गया।
विज्ञापन


नगर के वर्धमान पब्लिक स्कूल में कक्षा दस में पढ़ने वाले छात्र शुभम सेठ के पिता जय प्रकाश सेठ  ने गुरुवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। जिसमें उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर आरोप लगाया कि शुल्क जमा नहीं करने पर बच्चें को परीक्षा से वंचित कर दिया गया।


वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद बच्चे को पीटकर भगा दिया गया। प्रधानाचार्य राजो जैन से बात करने पर डांटकर भगा दिया। इसके बाद जब छात्र फीस जमा करने गया तो काउंटर बंद मिला। विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के चलते बेटा हाईस्कूल की परीक्षा नहीं दे सका।
विज्ञापन


पिता ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं विद्यालय प्रबंधक मयंक जैन ने बताया कि छात्र शुभम सेठ गुरुवार को स्कूल पहुंचने पर लाबी में बैठा रहा। वह प्रधानाचार्य सहित किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति से नहीं मिला।

परीक्षा शुरू होने से पूर्व उसे कक्ष में जाने के लिए भी कहा गया। लेकिन बच्चा कक्ष में नहीं गया। पिता द्वारा गलत और निराधार आरोप लगाया जा रहा है। विद्यालय परिसर में सीसी कैमरा लगा हुआ है, जिला प्रशासन आरोप की जांच करा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें