फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः मोबाइल कवर को लेकर भिड़े दो समुदायों के लोग, जमकर मचाया उत्पात

Wed, 26 Sep 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 5
रुई-रजाई और गद्दे की दुकान में लगाई आग - फोटो : amar ujala
यूपी के गाजीपुर में मोबाइल कवर को लेकर दो समुदायों के लोगों में हुए मामूली विवाद ने बवाल का रूप ले लिया। इस दौरान उपजे विवाद में एक समुदाय के लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इससे नाराज दूसरे समुदाय के लोगों ने पिटाई करने वालों की बाजार में घेराबंदी की, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद लोगों ने एक रुई-रजाई और गद्दे की दुकान में आग लगा दी, बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं एक गुमटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट व आगजनी के बाद मौके पर एसपी, एसपी सिटी तथा एसपी ग्रामीण सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और मामले को किसी तरह शांत कराया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
Trending Videos
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए सात लोग

2 of 5
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक करंडा थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर बाजार में मंगलवार को दोपहर बाद एक व्यक्ति घूम कर मोबाइल का कवर बेच रहा था। कई लोग उससे कवर का सौदा कर रहे थे। इसी बीच मेदिनीपुर का रहने वाला एक युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा और मोबाइल कवर लेने के बाद पैसा न देने की बात कह कर जाने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। दुकानदार अपना मोबाइल कवर लेने लगा। तभी शरारती युवक उसे मारने-पीटने के लिए बढ़े। उसे बचाने बाजार का दुकानदार प्रिंस सिंह (25) आगे आ गया और मोबाइल कवर का पैसा देने को कहा। इसी बात को लेकर प्रिंस और दूसरे समुदाय के युवकों में झड़प होने लगी।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
ghazipur - फोटो : amar ujala
प्रिंस ने धक्का देकर मशगुर नामक युवक को वहां से जाने को कहा। लेकिन कुछ ही देर बाद मशगुर अपने दस साथियों के साथ आया और प्रिंस की पिटाई करने लगा। बाजारवासियों ने किसी तरह से बीच-बचाव कर प्रिंस को चंगुल से छुड़ाया। घायल प्रिंस का उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जब गांव के लोगों को प्रिंस की पिटाई की जानकारी हुई, गांव के करीब दो दर्जन युवक मशगुर और उसके साथियों को इधर-उधर खोजने लगे। मशगुर नहीं मिला, तो मेदिनीपुर बाजार में स्थित उसकी रजाई की दुकान में युवकों ने आग लगा दी। इसी बीच युवकों की नजर दुकान से कुछ दूर पर खड़ी मशगुर के मित्र की बाइक पर पड़ी तो उसे भी आग के हवाले कर दिया। युवकों ने एक गुमटी को भी पलट दिया।
 

4 of 5
ghazipur - फोटो : amar ujala
आस-पास के दुकानदारों ने किसी तरह आग को बुझाया। इसके बाद भी युवक शोर-शराबा करते हुए मशगुर और उसके साथियों को खोजते रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पहले करंडा और नंदगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसपी यशवीर सिंह, एसपी सिटी प्रदीप दूबे, एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल के साथ कई थानों की पुलिस भी वहां पहुंच गई। अधिकारी देर शाम तक मामले की छानबीन में जुटे रहे। पुलिस एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पुलिस
एसपी यशवीर सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है, जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस ने कुछ शरारती तत्वों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें