टिकट काउंटर की 02 नंबर खिड़की पर घटी घटना
- फोटो : अमर उजाला
पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर जंक्शन पर सोमवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई गई आरक्षित टिकट काउंटरों के सामने अचानक कुछ युवकों के बीच लात-घूसों की बरसात होने लगी। घटना के वक्त तत्काल टिकट के लिए लंबी कतार लगी थी। पांच छह की संख्या में आए युवकों ने बुरी तरह से दो युवकों पर हमला बोल दिया। लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बना रहा।
सूचना के बाद जब तक अन्य पुलिसकर्मी पहुंचते तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। हमले में घायल पीड़ित दोनों युवक जीआरपी थाने में जाकर तहरीर दी। इधर, घटना को लेकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में खासी चर्चा के साथ ही पुलिस के प्रति नाराजगी दिखी। जानकारी के मुताबिक, पीडीडीयू जंक्शन के टिकट काउंटर की 02 नंबर खिड़की पर तत्काल टिकट के लिए कतार लगी थी।
तभी कुछ युवक आए और कतार में सबसे आगे खड़े होने लगे। वहां खड़े युवक ने इस बात का विरोध किया तो वह हाथापाई पर उतर आया। देखते ही देखते उसके अन्य साथी मौके पर पहुंचे और विरोध करने वाले युवक पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि सभी हमलावर टिकट दलाल हैं। ये पुलिस के सहयोग से हर रोज सबसे पहले कतार में खड़े हो कर टिकट लेते हैं।