फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: रीवा घाट पर मनाई गई अंतरराष्ट्रीय काशी घाटवॉक विश्वविद्यालय की पांचवीं वर्षगांठ

Sun, 22 Jan 2023 11:26 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अंतरराष्ट्रीय काशी घाटवॉक विश्वविद्यालय की पांचवी वर्षगांठ रविवार को रीवा घाट पर मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने कहा कि घाट संस्कृति से जुड़ना जटिलता से मुक्त होना है।
विज्ञापन
घाटवॉक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय काशी घाटवॉक विश्वविद्यालय की पांचवी वर्षगांठ रविवार को रीवा घाट पर मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने कहा कि घाट संस्कृति से जुड़ना जटिलता से मुक्त होना है। उन्होंने काशी के घाटों को बचाने की दिशा में घाटवॉक का महत्व बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काशी की महत्ता को समझने के लिए घाट से जुड़े रहना जरूरी है। काशी में हर कोई विशेष है। मुख्य अतिथि प्रो. राजेश्वर आचार्य ने कहा कि काशी सत्ता की नहीं महत्ता की नगरी है। घाटवाक के संस्थापक प्रो. विजयनाथ मिश्र ने कहा कि घाटवाक काशी को जानने के साथ खुद को भी जानने का एक माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू के प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि काशी के घाट शांति के सहचर हैं। प्रो. वशिष्ठ द्विवेदी ने कहा कि काशी की फक्कड़ पहचान यहां के घाटों से है। इस मौके पर ताना बाना समूह के देवेंद्र दास व उनकी टीम ने घाटवॉक गीत और कबीर भजन की प्रस्तुति दी। इस दौरान उदय पाल, लखनलाल जौहरी, अनिल गुप्ता, नागेश्वर दुबे, प्रो. मंजुला चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें