फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 15 थानों के प्रभारी बदले गए: CP ने मीटिंग के बाद दो थानाध्यक्षों को किया लाइन हाजिर, इनको फटकारा

Sun, 30 Jun 2024 10:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सख्त कार्रवाई की है। साथ ही लापरवाही थानाध्यक्षों को हिदायत भी दी है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुर थाना क्षेत्र में हो रही बेतहाशा चोरी और चेन छीनने की घटनाओं से नाराज पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार को क्राइम मीटिंग से शिवपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर त्रिपाठी को भगा दिया। इसके बाद लापरवाह कार्यशैली के लिए इंस्पेक्टर रवि शंकर त्रिपाठी को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन


इसके साथ ही मीटिंग में खड़ा कर एसीपी कैंट विदुष सक्सेना को जमकर फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी तरीके से अंकुश न लगा पाने के लिए पुलिस आयुक्त ने सारनाथ थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और रोहनिया थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद को भी फटकार लगाई। इसके बाद दोनों को लाइन हाजिर कर दिया।

पुलिस आयुक्त ने क्राइम मीटिंग में कमिश्नरेट के सभी एसीपी और थानाध्यक्षों को दो टूक कहा कि आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी तरीके से अंकुश नहीं लगा पाने पर वह कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कहा कि जाम की समस्या को लेकर भी एसीपी, थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों का लचर रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें