दुकान मालिक विवेक गुप्ता बीती रात सास को लेकर अस्पताल में था। उसे दुकान में आग लगने की सूचना मिली तो पत्नी के साथ भागा-भागा मौके पर पहुंचा। बताया कि गुरुवार को दुकान बंद थी। आग कैसे लगी नहीं पता। दुकानदार का कहना है की मेरी 65 साल की पुरानी दुकान है।
मकान मालिक दुकान खाली कराने के लिए हमेशा दबाव बनाते रहते थे। हमने कई बार थाने में गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मकान मालिक ऊपर के फ्लोर में रहते है। आग लगने की सूचना पर जब मैं पहुंचा तो मुझसे ही उलझ पड़े। पीड़ित दुकानदार में बताया कि अभी हाल में ही ढाई लाख का इलेक्ट्रिक सामान आया था। पहले से भी बहुत सारा सामान था। दुकानदार के मुताबिक, सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।