फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चौबेपुर थाने में दलित फरियादी को मनबढ़ महिला दरोगा ने 10 सेकंड में मारे छह थप्पड़, वीडियो वायरल; निलंबित

Fri, 17 Jul 2026 02:21 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: थाने में महिला उपनिरीक्षक द्वारा एक महिला की पिटाई का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में महिला को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद डीसीपी वरुणा ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: अपने से बड़ी उम्र की महिला फरियादी गीता देवी को चौबेपुर थाने में तैनात दरोगा रोशनी सिंह ने 10 सेकंड में छह थप्पड़ मारे। फरियादी का गुनाह बस इतना था कि वह जमीन विवाद के एक मामले में थाने आई थी। आरोप है कि शिकायत के दौरान बार-बार अपनी बात रख रही थी। इससे नाराज रोशनी सिंह ने आपा खो दिया और उसपर थप्पड़ों की बरसात कर दी।

विज्ञापन




इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर साझा किया जो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पुलिस अधिकारी हरकत में आए। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने महिला दरोगा रोशनी सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच बैठा दी।

विज्ञापन

फरियादियों का आरोप है रोशनी सिंह का व्यवहार ठीक नहीं था। इससे पहले भी कई लोगों से दुर्व्यवहार कर चुकी हैं। चौबेपुर थाना क्षेत्र के परानापुर गांव निवासी पूनम देवी ने जमीन विवाद की शिकायत की थी। पूनम का आरोप था कि गांव के रामसेवक अवैध कब्जा कर रहे हैं। मामले की जांच महिला दरोगा रोशनी सिंह कर रही थीं। 

बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था, लेकिन रामसेवक की जगह उनकी पत्नी गीता देवी पहुंच गईं। गीता देवी का आरोप है कि दरोगा ने उनके पति को बुलाने के लिए कहा। जब उन्होंने बताया कि वह मजदूरी करने गए हैं तो दरोगा नाराज हो गईं।

आरोप है कि कहासुनी के दौरान उन्होंने थाने में ही गीता देवी को लगातार थप्पड़ मारे और बाद में एक कमरे में बैठा दिया। पीड़िता का आरोप है कि घर जाने की अनुमति मांगने पर उससे मनमुताबिक लिखवाकर हस्ताक्षर भी कराए गए। पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। वे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। 

वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए महिला दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय और विधिक कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद कुमार, डीसीपी वरुणा जोन
 
दोनों पक्षों के बीच बातचीत करा रही थीं। इसी दौरान महिला उनसे उलझ गई थी। बाद में मामला समाप्त हो गया था। महिला ने लिखित रूप से इसकी पुष्टि की थी। थाना परिसर में मौजूद एक युवक और युवती ने दबाव बनाने और ब्लैकमेल करने की नीयत से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर साझा करके उसे वायरल कर दिया। - रोशनी सिंह, निलंबित दरोगा
विज्ञापन

कार में स्क्रैच लगा तो साइकिल उठवा ली, थाने बुलाकर छात्रा से दुर्व्यवहार 
दरोगा रोशनी सिंह पर एक छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप भी लग चुका है। खेतलपुर निवासी छात्रा चौबेपुर में कोचिंग करने गई थी। वह कोचिंग के बाहर साइकिल खड़ी कर अंदर जा रही थी, तभी कथित तौर पर उसकी साइकिल कार से छू गई। आरोप है कि नाराज दरोगा ने छात्रा को कोचिंग से थाने बुलवा लिया और वहां उसके साथ दुर्व्यवहार किया। कार ठीक कराने के नाम पर 30 हजार रुपये की मांग भी की गई। छात्रा की साइकिल उठवा ली। वहीं, किसी मामले की जानकारी लेने पहुंचे एक व्यक्ति को कहा, ये किस चिडि़या का नाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें