फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटी बोलने पर छात्राओं में मारपीट: विद्यापीठ में तीन ने इंफ्लूएंसर के बाल खींचे, जमीन पर गिराकर पीटा

Sat, 23 May 2026 12:13 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षा के बाद छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हुई। तीन छात्राओं ने एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर छात्रा के बाल खींचकर उसे जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटा। घटना के दौरान आसपास मौजूद छात्र तमाशबीन बने रहे और मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
इंफ्लूएंसर छात्रा को पीटती तीन छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षा के अंतिम दिन विदाई के बीच शुक्रवार को तीन छात्राओं ने एक इंफ्लूएंसर छात्रा के बाल उखाड़े और गिराकर मारा। स्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं ने पहले इंफ्लुएंसर को दौड़ाया, उसकी पीठ पर घुसों से वार कर जमीन पर गिरा दिया। बाल खींचा और दौड़ा कर पिटाई की। 

विज्ञापन




आरोप है कि फॉलोवर्स और कमेंटबाजी के चलते ये स्थिति बनी। पहली बार कैंपस में लड़कियों की मारपीट देख लड़के भी पीछे हट गए और वीडियो बनाते रहे। बीच-बचाव करने पहुंची एक लड़की को भी थप्पड़ लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ। 
विज्ञापन


तीन मिनट के बाद सुरक्षाकर्मियों और अन्य छात्राओं ने इंफ्लुएंसर को तीनों छात्राओं से अलग किया। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने मारपीट करने वालीं छात्राओं को नोटिस जारी किया। वहीं सिगरा पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। 

पीड़ित इंफ्लुएंसर ने सिगरा थाने में आरोपी छात्राओं के खिलाफ तहरीर दी। आप बीती का एक वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कर लोगों को मारपीट की जानकारी दी। मारपीट के पीछे रंजिश भी बताई जा रही है।

पुलिस बोली- दोनों ओर से हुई हाथापाई: सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि विवि प्रशासन से वार्ता की गई है। स्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं का आपस में अनौपचारिक और व्यक्तिगत विदाई का कार्यक्रम था। उसी दौरान दो छात्राओं में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों ओर से कुछ और छात्राओं के शामिल होने से आपस में हाथापाई हो गई थी। प्रकरण की जांच में विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता की गई तो बताया गया कि विवाद में शामिल सभी छात्राओं को विश्वविद्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है। 

आरोप - मोटी बोलने पर बढ़ गया विवाद 
शुक्रवार को मानविकी संकाय में सेमेस्टर परीक्षा का अंतिम दिन था। इंफ्लुएंसर वैष्णवी ने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि जब वह परीक्षा देकर क्लासरूम से बाहर निकली तो लड़के-लड़कियों का एक ग्रुप था। आरोप लगाया कि उन्होंने उसे कहा कि इसे देखकर दिन खराब हो जाता है। चल हट निकल-निकल। इस दौरान कुछ बात विवाद बढ़ा तो वैष्णवी उसी दल में शामिल एक लड़की को मोटी बोल आगे बढ़ गई। जैसे ही 25 फीट आगे बढ़ी उतने में वो पीछे से चिल्लाती हुई आई और सहेली के साथ मारने लगी। 
विज्ञापन

मारपीट में फोन अपने आप खींचता रहा फोटो 
वैष्णवी ने अपने वीडियो में बताया कि वो एक इंफ्लुएंसर है इसलिए खास तरह का फोन है जिससे इमरजेंसी की स्थिति में अपनेआप शटर से फोटो क्लिक होने लगी। आरोप लगाया कि वो लड़कियां वैष्णवी पर अकसर कमेंटबाजी करती थीं। दूसरे पक्ष का आरोप है कि वैष्णवी फेक आईडी बनवाकर रील पर कमेंट करवाने का काम करती है। उसने शुक्रवार को सबसे पहले कमेंट किया। वैष्णवी के इंस्टाग्राम पर दो-दो अकाउंट्स हैं जिसमें से एक में 82 हजार और दूसरे में 90 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें