फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही छात्रा की डंपर की चपेट में आने से मौत, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Tue, 01 Sep 2026 11:56 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। एक डंपर की चपेट में आकर किशोरी की मौत हो गई। वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
घटना से नाराज परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बार्थरा कला (टड़िया) गांव निवासी एक किशोरी की मंगलवार सुबह सरैया विशुनपुरा में डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान राजेश कुमार की 16 वर्षीय पुत्री रोशनी के रूप में हुई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर को रोककर चालक की पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


क्या है मामला
रोशनी श्री कच्चा बाबा इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थी। बिशनपुरा में पूर्व प्रधान पप्पू मिश्रा के घर के सामने पहुंचते ही वह डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर को रोक लिया और चालक को पकड़कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। उधर, छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर जाल्हूपुर बाजार पहुंचे और बार्थरा कला मार्ग के सामने चंद्रा-बलुआ रोड पर शव रखकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना के बाद विद्यालय से कोई नहीं पहुंचा। घटना से नाराज परिजन शव को लेकर श्री कच्चा बाबा इंटर कॉलेज के सामने चंद्रा-बलुआ रोड पर पहुंच गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।



सूचना पर चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। मृतका चार बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। फिलहाल परिजन और ग्रामीण शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।



सड़क जाम कर रहे लोग जिलाधिकारी को बुलाने पर अड़े रहे। चौबेपुर व चोलापुर प्रभारी समझा- बुझाकर शांत करने में जुटे लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। प्रभारी निरीक्षक का कहना है प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। चालक व डंपर को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें