फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दिनदहाड़े चलती ट्रेन में महिला यात्री से लूट, पर्स छीनकर भागा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर स्टेशन के आउटर पर हुई वारदात, कैंट जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। शिवपुर रेलवे स्टेशन पर नेपालगंज रोड-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में महिला यात्री सौम्या श्रीवास्तव का पर्स छीनकर आरोपी चलती ट्रेन से भाग निकला। पर्स में 25 हजार रुपये, बैंक लॉकर समेत अन्य अहम दस्तावेज थे। पीड़िता ने बुधवार को कैंट जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। झारखंड के रांची की निवासी सौम्या ने बताया कि वह बी-2 में सीट चार पर सवार थी। वाराणसी से बहराइच की यात्रा पर थी। जैसे ही ट्रेन शिवपुर रेलवे स्टेशन के करीब पहुंची, एक व्यक्ति ने अचानक उनका हैंड पर्स छीन लिया। फिर ट्रेन से कूदकर भाग निकला। जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। आसपास के सीसी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़-बांद्रा एक्सप्रेस में महिला यात्री का पर्स चोरी
वाराणसी। आजमगढ़ से मुंबई जा रही आजमगढ़-बांद्रा एक्सप्रेस में महिला यात्री किरन भारती का पर्स चोरी हो गया। कोच एस-5 में सवार किरन भारती के पर्स में 55 हजार का सामान था। बनारस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान पर्स लेकर एक व्यक्ति भाग निकला। पीड़िता ने कैंट जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आजमगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र के मनिराम तियरी निवासी किरन भारती ने जीआरपी को बताया कि 19 सितंबर की रात परिवार के साथ 05183 में सवार हुई थीं। 20 सितंबर की सुबह 4 बजे जब ट्रेन बनारस रेलवे स्टेशन पर रुकी तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बर्थ पर रखा पर्स चोरी कर लिया। शोर मचाने पर आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकला। पर्स में 3000 रुपये, सोने की दो जोड़ी बालियां थीं। दो मोबाइल, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज भी थे। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि 21 सितंबर को बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई थी। क्षेत्राधिकार के कारण मामला जांच के लिए जीआरपी कैंट वाराणसी को हस्तांतरित किया गया। बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें