शादी की अनुमति के लिए प्रेमी युगल पेश हुए एडीएम के समक्ष
- फोटो : अमर उजाला
प्यार की ना कोई सीमा होती है और ना कोई सरहद। इस कहावत को सही साबित किया है मऊ के श्वेतांग राय और इटली की फतरीका फेरिना ने। तीन साल पहले श्वेतांग की मुलाकात फतरीका से फेसबुक पर हुआ था।
फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद दोनों में चैटिंग होने लगी जो आगे जाकर प्यार में बदल गया। दोनों ने एक दूसरे को हम सफर बनने का वादा किया।
इसी प्यार को पाने के लिए सात समुंदर पार कर इटली की फतरीका फेरिना अपने प्रेमी श्वेतांग राय के घर सूरजपुर पहुंच गई।
शादी की अनुमति पाने के लिए शुक्रवार को वह अपने श्वेतांग के साथ मऊ कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम के सामने उपस्थित हुई।
फतरीका ने बताया कि शादी के लिए उसने वैलेंटाइन वीक को चुना। इसके चलते वह इटली से चलकर सूरजपुर आपने प्रेमी के घर आई है। दूसरी तरफ उसके प्रेमी श्वेतांग ने बताया कि वह भी फतरीका फेरिना से प्यार करता है।
एडीएम शिवकुमार शर्मा ने बताया कि सरकारी अधिवक्ता देवेश राय के जरिए श्वेतांग ने आवेदन किया है। इसमें श्वेतांग को कुंवारा होने का प्रमाण देना है। जांच पुलिस को सौंपी गई थी। जिसमें श्वेतांग का चरित्र उत्तम लिखकर आ गया।
एडीएम ने बताया कि उसके दस्तावेज को पुन: जांच के लिए भेजा गया है। बताया जाता है प्रेमी युगल एक ही कंपनी में काम करते है।