फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : पिता ने तीन बेटियों के साथ की आत्महत्या, सट्टेबाजी के कारण डूबा था लाखों के कर्ज में 

Thu, 09 May 2019 12:57 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
तीनों बेटियों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक परिवार के चार सदस्यों द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सट्टा लगाने के कारण लाखों के कर्ज में डूबे पिता ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे दी।

विज्ञापन


वाराणसी के लक्सा थाना अंतर्गत गीता मंदिर क्षेत्र में रहने वाला दीपक गुप्ता उर्फ लड्डू (30) ठेले पर रेडिमेड कपड़े बेचता था। बताया जाता है कि बुधवार को दीपक अपनी पत्नी अनीता को छावनी क्षेत्र स्थित उसके मायके छोड़ आया था। गुरुवार देर रात उसने अपनी बेटी आस्था (10), रिया (6) और मान्या (5) को जहर खिलाया।

इसके बाद खुद भी जहर खा लिया। सुबह जब चारों की हालत खराब हुई तो आसपास के लोगों को पता चला। पड़ोसी आनन-फानन में सभी को मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां से चारों को बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची लक्सा पुलिस ने चारों शव शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लोगों के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सट्टा लगाने के कारण दीपक के ऊपर लाखों का कर्ज हो गया था, शायद इसी वजह से उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दीपक और उसकी तीनों बेटियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। डॉक्टर के मुताबिक चारों की मौत जहर खाने के कारण हुई है। 

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। मामले की जांच की जा रही है। उधर, सूचना पाकर कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय भी दीपक के घर परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें