फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसारः मऊ में कलयुगी बाप ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

Sat, 07 Oct 2017 02:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना में पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। घटना यूपी के मऊ जिले के एक गांव की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दस वर्षीय पुत्री के साथ दुराचार किया। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पीड़ित बालिका को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात उसकी दस वर्षीय पुत्री घर में सोई थी। इस दौरान मौका पाकर उसके पति ने पुत्री के साथ दुराचार किया। गुरुवार को बेटी ने घटना की जानकारी मां को दी।
विज्ञापन


इसके बाद मां ने कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया।

मामले में सीओ मुहम्मदाबाद गोहना अनिल कुमार पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें