फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में रिश्तों का खूनः हैवान बना पिता, दुधमुहें बेटे से किया ऐसा काम कि आत्मा भी कांप जाए

Fri, 07 Dec 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
चार माह का बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर जिले के एक गांव में गुरुवार शाम पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पति ने अपने चार माह के बच्चे को जमीन पर पटक दिया। घटना के बाद पति मौके से निकला। परिवार के लोग बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पत्नी ने पति के विरुद्ध बेटे की हत्या करने की तहरीर दी है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन

 

varanasi - फोटो : अमर उजाला
शादियाबाद थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव निवासी विजय राम की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व लक्ष्मी के साथ हुई थी। उसका चार माह का बेटा था। पति- पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। आरोप है कि पति  लक्ष्मी से बेरहमी से पीटता था।
 

varanasi - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को ही लक्ष्मी बच्चे का इलाज कराने के बाद मायके से लौटी थी। शाम को किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच गुस्से में आकर विजय ने पैर पकड़ कर बच्चे को जमीन पर पटक दिया। बच्चे का चेहरा लहूलुहान हो गया। 

। 

varanasi - फोटो : अमर उजाला
मां के चीखने पर आसपास के लोग पहुंच गए। इस बीच विजय वहां से भाग निकला। लक्ष्मी देवी ग्रामीणों की मदद से बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और मायके के लोगों को घटना की जानकारी दी। मायके से लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

UP Police
उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजन देर शाम मासूम का शव लेकर थाने पहुंच गए। रात करीब साढ़े आठ बजे पत्नी ने पति के विरुद्ध  तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें