फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बेटे की शादी टूटने से आहत पिता ने दी जान, गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे थे परिजन

Sat, 24 Sep 2022 06:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के साकेत नगर नरिया स्थित पांडेय महाल निवासी जय प्रकाश पांडेय (62) ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। परिजनों को इस बात की जानकारी तब मिली जब वो जय प्रकाश की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे। 
विज्ञापन
जय प्रकाश पांडेय (62) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के साकेत नगर नरिया स्थित पांडेय महाल में जय प्रकाश पांडेय (62) ने शुक्रवार की देर रात फंदे पर लटक जान दे दी। छोटे बेटे की शादी टूटने के बाद से पिता जय प्रकाश अवसाद में रहता था। शनिवार की सुबह पहुंची लंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। 

विज्ञापन


लंका थाना अंतर्गत नरिया के पांडेय महाल निवासी जय प्रकाश पांडेय के दो बेटे और एक बेटी है। दो मंजिला मकान के भूतल पर जनरल स्टोर्स की दुकान है। बड़ा बेटा नितेश का कारोबार है। छोटा बेटा अंकित वकालत के साथ ही दुकान भी संभालता है।

घर में नहीं मिले जय प्रकाश तो परिजन पहुंचे थाने
अंकित की तय शादी ढाई माह पहले टूट गई थी, इसके बाद से ही पिता जयप्रकाश गुमशुम रहते थे। सुबह में पिता को नहीं पाकर काफी खोजबीन के बाद परिजन लंका थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसी कैमरे को खंगाला तो मालूम चला कि जय प्रकाश घर से बाहर निकले ही नहीं है।

विज्ञापन

इसके बाद घर में ही खोजबीन शुरू हुई तो दुकान के पीछे वाले कमरे में छत की कुंडी में गमछे के सहारे जय प्रकाश फंदे पर लटके हुए थे। यह देखते ही पत्नी मुन्नी चीखने चिल्लाने लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार घटना की मुख्य वजह बेटे की शादी टूटने के बाद अवसाद में आकर ही जयप्रकाश ने यह कदम उठाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
  

ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत, चार घायल

 बाबतपुर मार्ग स्थित इंडेन गैस बाटलिंग प्लांट के पास शुक्रवार की रात ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, कार सवार चार अन्य युवक घायल हो गए। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। 

मंडुवाडीह के चांदपुर निवासी चालक प्रवीण विश्वकर्मा (40), छावनी क्षेत्र निवासी मोनू रावत (30) और दीपक (35), अहरौरा निवासी आशीष (30) और महमूरगंज निवासी सुमित विश्वकर्मा (30) कार से जौनपुर की ओर से शहर आ रहे थे। गैस बाटलिंग के पास कार को ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में घायल युवकों को आसपास लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मोनू रावत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कार चालक प्रवीण और मोनू आगे वाली सीट पर बैठे हुए थे। वहीं, पीछे बैठे अन्य घायलों को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। जहां पहुंचे उनके परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, मोनू की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मोनू के भाई ने शनिवार की सुबह थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें