फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Yojana: वाराणसी के दो अस्पतालों में चार हजार कैंसर मरीजों को मिला 'आयुष्मान' का वरदान

Sat, 24 Sep 2022 05:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के होमी भाभा कैंसर अस्पताल में 1793 और महामना कैंसर संस्थान में 2207 मरीजों का आयुष्मान योजना से हुआ। 
विज्ञापन
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामान्य बीमारियों के साथ ही कैंसर की बीमारी से ग्रसित मरीजों को भी आयुष्मान योजना का लाभ मिला है। कैंसर अस्पताल में  4000 मरीजों का आयुष्मान योजना के तहत इलाज किया गया है। इसमें महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में 2207 और होमी भाभा कैंसर अस्पताल में 1793 मरीजों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ दिलाया गया है। स्वास्थ विभाग की ओर से सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी ने भी कैंसर संस्थान के इस प्रयास की सराहना की है।

विज्ञापन


इसमें से कई कैंसर मरीजों की आयुष्मान योजना के तहत सर्जरी भी की गई है।  प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुरुआत के साथ ही कैंसर अस्पताल में इसे लागू कर दिया गया था। कैंसर मरीजो की कीमोथेरेपी, सर्जरी भी हुई। आंकड़ों के अनुसार योजना के तहत सबसे अधिक मरीजों को कैंसर इलाज के दौरान दी जाने वाली कीमोथेरेपी उपलब्ध कराई गई है, वहीं कुछ मरीजों की जटिल सर्जरी भी की गई है।

आयुष्मान भारत योजना के चार साल पूरे
आयुष्मान भारत योजना के चार साल पूरे होने पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र एवं होमी भाभा कैंसर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आकाश आनंद श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि के लिए अस्पताल में कार्यरत आयुष्मान मित्रों सहित अस्पताल के सभी कर्मचारियों के प्रयास की सराहना की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कैंसर इलाज के लिए बीमारी की जल्द पहचान बहुत जरूरी है। कई बार आर्थिक स्थिति बेहतर न होने के कारण मरीज इलाज के लिए समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते, हालांकि आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत से अब सभी लोगों को इलाज समय पर मिल रहा है।
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें