भी काशी का सुरम्य गंगा तट भा रहा है। ताइवान के मॉडलों का 18 सदस्यीय दल 18 मार्च को काशी आ रहा है। इस दल में मॉडलों के अलावा वहां के फैशन डिजाइनर भी शामिल हैं। यहां घाट पर माडलों का फोटो शूट होगा, वह भी बाकायदा बनारसी परिधान में। यानी जल्द ही विश्व के फैशन बाजारों में हर-हर गंगे की गूंज सुनाई देगी।
ताइवानी दल बुधवार को दिल्ली पहुंचा। 18 की दोपहर यह दल वाराणसी पहुंचेगा। इसी दिन शाम को दल के लोग गंगा आरती का नजारा लेंगे और नौका विहार करेंगे। अगले दिन सुबह घाट पर मॉडलों का फोटो शूट होगा। इसके लिए दो बजड़े की व्यवस्था की गई है। दोनों को जोड़कर कैट वॉक के लिए रैंप तैयार किया जाएगा। इस बजड़े की सजावट का विशेष बंदोबस्त किया गया है।
टीम के स्थानीय कोऑर्डिनेटर रोनॉल्ड बेंजामिन नॉडर ने बताया कि दुनिया की अग्रणी फ्लावर डेकोरेशन की कंपनी सीएन फ्लावर्स को इस बजड़े को सजाने का काम सौंपा गया है। फ्लावर डेकोरेशन की जापानी विधा ‘ईकेबाना’ के जानकार मिस्टर लीन की ताइवानी दल के साथ आ रहे हैं। इस फोटो शूट की खासियत यह है कि फैशन मॉडल बनारसी साड़ी समेत पारंपरिक भारतीय परिधानों में फोटो शूट कराएंगी। बैक ड्राप पर काशी के सुरम्य घाट होंगे। काशी में गंगा तट पर फोटो शूट के बाद यह दल जयपुर रवाना होगा।