फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सेब की खेती के लिए किसानों को मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सेब की खेती के लिए किसानों को मिलेगा अनुदान
दो भाइयों की सफलता से प्रेरित होकर 10 किसानों ने दिखाई रुचि, उद्यान विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। किसानों के उत्साह को देखते हुए जिले में सेब की फसल को बढ़ावा देने की तैयारी है। किसानों को पौधों की खरीद और सिंचाई उपकरणों के लिए अनुदान देने प्रस्ताव उद्यान विभाग ने तैयार किया है।
विज्ञापन


सेवापुरी ब्लॉक के भटपुरवा गांव के दो भाई राधेश्याम सिंह पटेल और संजय सिंह ने सेब की खेती की है। उन्होंने फसल को बाजार में 150 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा। राधेश्याम सिंह ने बताया कि बीते छह साल के प्रयास के बाद सफलता मिली। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों की सफल कहानी को सुनकर जिले के 10 किसान प्रेरित हुए। अगले साल से सेब की खेती लिए किसानों को पौधों के लिए अनुदान के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। सिंचाई उपकरणों पर भी किसानों को अनुदान की व्यवस्था पहले से ही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें