फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने रोका फोरलेन का निर्माण कार्य

Mon, 12 Dec 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नेशनल हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच 233, वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर किसानों ने फोरलेन का निर्माण रोक दिया है। रविवार को विरोध में आए किसान महमूदपुर में धरने पर बैठ गए। उनका दो टूक कहना है कि पहले उनकी मांगें पूरी की जाएं फिर काम कराया जाए। ये किसान नए प्रावधानों के तहत बढ़ा हुआ मुआवजा देने और दानगंज-नियार मार्ग पर महमूदपुर में फ्लाईओवर का निर्माण कराए जाने की मांग पर अड़े हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार की वार्ता भी बेनतीजा रही।
विज्ञापन


किसान न्याय मोर्चा के बैनर तले फोरलेन का निर्माण कार्य रोकने के बाद महमूदपुर में धरने पर बैठे सैकड़ों किसानों ने कहा कि उन्हें समुचित मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्हें नए प्रावधानों के तहत बढ़ा हुआ मुआवजा मिलना चाहिए। पहाड़पुर, कपिशा, महमूदपुर, रसड़ा आदि गांवों के किसानों का कहना था कि जमीन के रेट बराबर लगाए गए हैं लेकिन किसानों को एक समान दर से मुआवजा राशि नहीं दी गई है।

कई किसानों को अब तक मुआवजे की कोई राशि नहीं मिल पाई है। दानगंज बाजार से नियार बाजार तक यातायात के दबाव को देखते हुए महमूदपुर में बाईपास पर फ्लाईओवर बनाया जाए। नायब तहसीलदार इंद्रदेव यादव और चोलापुर एसओ रमेश यादव की दो घंटे की मशक्कत के बाद भी किसान बिना अपनी मांगें पूरी हुए धरना खत्म करने पर राजी नहीं हुए। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश संयोजक महेंद्र सिंह एडवोकेट की अगुवाई में जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सिंह, भोला पाल, सुनील सिंह, लालमनी सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें