फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 300 साल पुरानी परंपरा निभाते हैं पूर्वांचल के किसान, बाबा विश्वनाथ का करते हैं जलाभिषेक,पढ़ें ये खबर

Sun, 03 Sep 2023 02:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बाबा विश्वनाथ के दरबार में कांवड़ियों के रूप में किसानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। सावन के महीने में खेती किसानी से खाली होने के बाद पूर्वांचल के गांवों से किसान अब टोलियों में कांवड़ लेकर बाबा के धाम पहुंच रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया कि किसानों के जलाभिषेक का सिलसिला भादो मास पर्यंत चलता है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन मास बीतने के बाद अब पूर्वांचल के किसान बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने उमड़ रहे हैं। बात अगर परंपराओं की करें तो तीन सौ साल से अधिक समय से किसानों के जलाभिषेक की परंपरा आज तक जारी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव पर बरसीं अनुप्रिया पटेल: 'सपा प्रमुख जीत के दावे करते हैं, लेकिन जनता सारे पोल खोल देती है'
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ के दरबार में कांवड़ियों के रूप में किसानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। सावन के महीने में खेती किसानी से खाली होने के बाद पूर्वांचल के गांवों से किसान अब टोलियों में कांवड़ लेकर बाबा के धाम पहुंच रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया कि किसानों के जलाभिषेक का सिलसिला भादो मास पर्यंत चलता है। पिताजी और दादा जी से हमने सुना था कि पिछली दो शताब्दी से किसान बाबा का जलाभिषेक करने आते हैं। भादो ही उनके लिए सावन की तरह होता है। गाजीपुर से आए किसान विनय गिरी ने बताया कि हम लोग पीढि़यों से भादो के महीने में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक की परंपरा निभा रहे हैं। कोरोना काल को छोड़ दें तो हर साल हम लोग अपनी टोली के साथ भादो के महीने में बाबा की कांवड़ यात्रा करते हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में दर्शनार्थियों की संख्या सवा लाख के आसपास पहुंच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें