बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों को नई तकनीक और योजनाओं से जोड़ना ही फाउंडेशन का का उद्देश्य है। भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि गांव में सबसे बड़ी समस्या पोषण और किसानों के उत्पादों का सही कीमत का न मिलना है।
इस दिशा में भी फाउंडेशन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। बायोटेक किसान परियोजना के अन्वेषक डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि वाराणसी,गाजीपुर समेत सभी आकांक्षी जिलों में किसानों को तकनीकी खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कृषि उत्पादक संगठन द्वारा किसानों का कलस्टर बनाकर कृषि उत्पाद के निर्यात को बढ़ावा देने की बात कही।
गाजीपुर जिले के एफपीओ बलराम सिंह ने योजना को किसानों के हित में बताया। इस दौरान रतन देव, उपेंद्र नाथ सिंह, भानु प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, शिवांश, तुषार कांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।