फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा 2023: पुराने साल की विदाई पर मंदिरों में लगी रही श्रद्धालुओं की कतार, काशी विश्वनाथ धाम में उमड़े भक्त

Sun, 31 Dec 2023 08:02 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रविवार की छुट्टी और साल का अंतिम दिन लोगों ने मंदिरों में दर्शन- पूजन कर बिताया। श्रद्धालुओं ने देवों के दर्शन कर आने वाले साल की मंगल कामना की। दर्शन का सिलसिला सोमवार यानी नए साल के पहले दिन भी जारी रहेगा। 
विज्ञापन
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलविदा साल के अंतिम दिन रविवार को मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। लोगों ने देवों के दर्शन कर आने वाले साल की मंगल कामना की। विश्वनाथ मंदिर में सुबह से रात तक भीड़ रही। इस दौरान युवाओं की ज्यादा भीड़ पहुंची। उधर, मार्कंडेय महादेव में भी लाइन लगी थी। यह सिलसिला सोमवार तक चलेगा। ज्यादातर लोग नए साल के पहले दिन दर्शन पूजन करने मंदिरों में पहुंचेंगे।

विज्ञापन


रविवार की छुट्टी और साल का अंतिम दिन होने से लोग घूमने और दर्शन पूजन करने निकले। विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के बाद से ही दर्शन के लिए भक्त पहुंचने लगे। दिन चढ़ने के साथ ही पर्यटकों व युवाओं की खासी भीड़ लग गई। मंदिर के सभी गेटों पर कतार लगी रही। यह सिलसिला रात तक चला। इसके अलावा संकटमोचन, दुर्गाकुंड दुर्गा मंदिर, मानस मंदिर, कालभैरव आदि मंदिरों में भीड़ रही।

विज्ञापन

नए साल पर शिवालयों में रहेगी भीड़

kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
नया साल सोमवार से शुरू होने से बाबा विश्वनाथ सहित सभी शिवालयों में दर्शन पूजन के लिए भीड़ रहेगी। तिलभांडेश्वर, महामृत्युंजय महादेव, केदारेश्वर, सारंगनाथ, शूलटंकेश्वर, मार्कंडेय महादेव सहित अन्य शिवालयों में भीड़ रहेगी। इसके अलावा कालभैरव, दुर्गा मंदिर, मानस मंदिर, संकटमोचन आदि मंदिरों में भी लोग दर्शन पूजन करेंगे।

आयुष्मान योग में शुरू हो रहा नया वर्ष
माघ नक्षत्र, आयुष्मान योग व पूर्णा पंचमी तिथि में नया साल शुरू हो रहा है। पहले दिन सोमवार पड़ने से यह दिन सौम्य यानी चंद्रमा का प्रतीक है। इससे वर्षभर शांति और सुख-समृद्धि बनी रहेगी। ज्योतिषविद् आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार नए साल में भगवान बृहस्पति मेष राशि और शनि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। वर्षभर इन दोनों ग्रह का प्रभाव बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें