काशी के लक्खा मेलों में शुमार चेतगंज रामलीला समिति की विश्वप्रसिद्ध नक्कटैया का मंचन शनिवार की देर रात किया गया। मेले में तीन बड़े सहित कई स्थानों के लाग विमान शामिल हुए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
विलुप्त होने की कगार पर है नक्कटैया
2 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
लाग विमान स्वच्छता के संदेश देते हुए चल रहे थे। देश प्रेम और सामाजिक संदेश और जागरूक करती हुई झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस मेले को देखने के लिए दूर दराज से लोग आए थे।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
इससे जगतगंज से लेकर मलदहिया लहुराबीर पिपलानी कटरा चेतगंज नई सड़क तक जबर दस्त भीड़ रही। लोगों ने तरह तरह के व्यंजन का आनंद मेले में लिया। संपूर्ण मेला क्षेत्र रोशनी एवं झालरों से सजा रहा।
4 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
इस ऐतिहासिक नक्कटैया मेले की शुरूआत 131 वर्ष पूर्व बाबा फतेहराम ने अंग्रेजों के अत्याचार के विरोधस्वरूप किया था। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया। इसके बाद रामलीला के नक्कटैया लीला का मंचन किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से चेतगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता 'बच्चू', उपाध्यक्ष तनुज पांडेय, भोलानाथ गुप्ता, महेंद्र निगम, राजू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।