सुहागिनों का खास पर्व करवाचौथ 27 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर सोना, चांदी और हीरे के गहने, कपड़े, साड़ियां, कॉस्मेटिक्स से लेकर चूड़ियों की खरीदारी शुरू हो गई है। हल्के वजन की साड़ी और भारी गहनों का ट्रेंड इस करवाचौथ पर नजर आने वाला है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
करवाचौथ के लिए वजन में हल्की मगर प्योर कपड़े पर देसी हस्तकला के काम की साड़ियों की मांग ज्यादा है। गुरुबाग स्थित एक दुकान के संचालक बताते हैं कि शिफॉन, बनारसी, सिल्क, जार्जेट की साड़ियों को पहला करवाचौथ रखने वाली दुल्हनें पसंद कर रही हैं। जयपुरी चुनरी प्रिंट की साड़ियों व लहंगा के साथ बुटीक पर भी मनपसंद ड्रेस तैयार कराए जा रहे हैं। कुछ दुल्हनें गाउन, वन पीस, सूट कुर्ती, जैकेट विद पैंट भी तैयार करा रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
करवाचौथ पर चमचमाते गहनों की बजाय डल शेड के गहनों की मांग है। गहनों की खरीदारी में मांग टीका, चूड़ियां, कंगन, हंसली, चौडे़ चोकर, लंबा हार, झुमके, मंगलसूत्र, एंटीक ज्वेलरी आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा अमेरिकन डायमंड, बारिक काम वाले गहने भी पसंद किए जा रहे हैं।
4 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
करवाचौथ पर लाल चूड़ा, हरी, लाल चूड़ियों की मांग अधिक होती है। चेतगंज में बैंगल स्टोर्स के संचालक अमित गुप्ता बताते हैं कि इस बार पंजाबी चूड़ा स्टाइल की चूड़ियां डिमांड में हैं। वहीं लक्सा स्थित एक कॉस्मेटिक्स दुकान के संचालक आकाश कहते हैं कि कांच, प्लास्टिक, लाह के अलावा धागा, गोटापट्टी, एंटीक की चूड़ियां भी पसंद की जा रही हैं। स्टोन के साथ लाल रंग की बिंदिया महिलाएं खरीद रही हैं।
करवाचौथ सुहागिन महिलाओं का प्रमुख त्योहार है। मंगलसूत्र, चूड़ियां, मांगटीका और बिछिया सुहाग की निशानी से जुड़े गहने हैं, जो करवाचौथ पर महिलाएं खरीद रही हैं। बेटी, बहू की पहली करवाचौथ की सरगी व सिंगार पेटी में देने के लिए हल्के रेंज में चेन, गोल्ड पेंडेंट, बालियां, झुमकी व अंगुठियां भी नए डिजाइन में उपलब्ध हैं।