फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 दिन से परिवार कर रहा था सुसाइड की तैयारी, अलग-अलग सुसाइड नोट में खुलासा

Fri, 14 Feb 2020 11:37 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सुसाइड करने वालों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के मुकीमगंज क्षेत्र के नचनी कुआं मुहल्ला में शुक्रवार सुबह सामूहिक सुसाइड की घटना ने हड़कंप मचा कर रख दिया। घटना में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं, जिसमें पंखा कारोबारी चेतन तुलस्यान, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे तकरीबन 23 दिन से अपनी मौत की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन


सुसाइड प्वाइंट पर मिले पेन और स्केच से लिखे तकरीबन 11 पन्ने के सुसाइड नोट से यह बात सामने आई है। चेतन की आंख की रोशनी कम होने के कारण उनकी पत्नी ऋतु ने सुसाइड नोट लिखा था। इसके पहले 22 जनवरी 2020 को चेतन ने एक एफिडेविट तैयार कराया था। उसमें लिखा है कि मेरी प्रॉपर्टी गोरखपुर निवासी साले को दे दी जाए।
 

Trending Videos
विज्ञापन

demo pic
उन्होंने कई बार हमारी आर्थिक मदद की है, वह भले आदमी हैं। ऋतु ने अपने दिल का दर्द बयां करते हुए लिखा कि 20 साल पहले ब्याह कर ससुराल आई, लेकिन सास-ससुर का कभी भावनात्मक लगाव या प्यार नहीं मिला। ससुराल आने पर पता लगा कि पति को आंख की रोशनी कम होने की लाइलाज बीमारी है।

बाहर से परिवार बहुत खुशहाल दिखता था, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बेटे-बेटी के हवाले से लिखा है कि हमें नींद की दवा खिलाकर सुला देना पापा, इसके बाद हमारा गला दबा देना...। बरामद सुसाइड नोट और एफिडेविट की जांच के लिए उसे फोरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें